सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

NCL Recruitment 2026: 1607 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, देखें 

Written by: सुनील चौहान

Published:

NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न ट्रेडों और शैक्षणिक क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के लिए…


1607 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, देखें 
1607 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, देखें 
Google News Follow us on Google

NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न ट्रेडों और शैक्षणिक क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के लिए 1607 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए डायरेक्ट बहाली की जाएगी इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगा। मेरिट के लिस्ट पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

Advertisement

कई क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर

आप अगर इस वैकेंसी के अंतर्गत फॉर्म भरना चाहते हैं तो आपको भर्ती से पहले कुछ जरूरी डिटेल्स देखना होगा।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 241 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 305 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई): 906 पद
  • पैरामेडिकल अप्रेंटिस: 155 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?

ग्रेजुएट पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास ग्रेजुएट की डिग्री किसी भी क्षेत्र में होनी जरूरी है। वहीं अगर डिप्लोमा से जुड़े पदों पर आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास डिप्लोमा की डिग्री होनी जरूरी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त संस्थानों से पूरी की होनी चाहिए।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। चयन शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इससे उन अभ्यर्थियों को फायदा मिलेगा जिन्होंने अपनी पढ़ाई में बेहतर अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस – ₹12,300 प्रतिमाह
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस – ₹10,900 प्रतिमाह
  • ट्रेड अप्रेंटिस – ₹9,600 से ₹10,560 प्रतिमाह
  • पैरामेडिकल अप्रेंटिस – ₹12,700 से ₹13,700 प्रतिमाह

आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को NATS या NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp