बुधवार, 25 नवम्बर 2026

इंतजार खत्म: इस माह में शुरू होगी Rewari AIIMS में OPD

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी एम्स की घोषणा जुलाई 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा 2019 में की थी। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स का शिलान्यास किया था।


Rewari AIIMS (Best24News) रेवाड़ी: लंबे से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलनें वाली है। रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे (एनएच-11) के समीप गांव माजरा में बन रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिसंबर माह के अंत तक ओपीडी शुरू हो जाएगी। फिलहाल चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ की नियुक्तियां चल रहीं है। इनके बाद ही ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।

2015 में हुई थी Rewari AIIMS की घोषणा

बता दें कि रेवाड़ी एम्स की घोषणा जुलाई 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा 2019 में की थी। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स का शिलान्यास किया था। शुरुआत में तो एम्स का निर्माण कार्य धीमा था, लेकिन अब पिछले छह माह से काफी तेजी से कार्य हो रहा है। बता दें कि भवन और सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि मेडिकल इंप्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

rewari aiims 2

ये भी पढ़ें:Rewari AIIMS तक सीधी होगी कनेक्टिविटी, रेलवे ओवरब्रिज के लिए जारी हुआ टेंडर

वहीं चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ की नियुक्तियां भी चल रहीं हैं। अभी छह दिन पहले ही केंद्र सरकार ने रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे को एम्स से जोड़ने वाले रास्ते पर पड़ने वाली सड़क पर बनने रेलवे ओवरब्रिज के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। यह ओवरब्रिज दो साल में बनकर तैयार होगा।

Rewari AIIMS दिसंबर में शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

चिकित्सकों की नियुक्ति के तुरंत बाद ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। एम्स में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है, जबकि 50 सीटों पर एमबीबीएस की कक्षाएं सितंबर माह में ही शुरू हो चुकी हैं। ओपीडी शुरू होने के बाद दक्षिणी हरियाणा के 10 और साथ लगते राजस्थान के दो जिलों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी शराब ठेके पर मिला अवैध हथियार, सेल्समैन गिरफ्तार

REWARI AIIMS

हरियाणा ही नहीं, राजस्थान के लोगों को भी मिलेगा फायदा

करीब 1700 हजार करोड़ रुपये की लागत से 210 एकड़ जमीन पर बन रहे एम्स का फायदा अकेले रेवाड़ी नहीं बल्कि महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, नूंह, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व राजस्थान के झुंझनू व कोटपुतली-बहरोड़ जिलों को भी होगा।

10 हजार को मिलेगा रोजगार

एम्स बनने के बाद करीब तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 10 हजार से अधिक को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। एम्स में 750 बेड की व्यवस्था होगी। मेडिकल कालेज, नर्सिंग कॉलेज समेत आईसीयू स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट को मिलाकर करीब 1500 व्यक्तियों को प्रतिदिन ओपीडी में देखने की सुविधा होगी। प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड व आयुष बेड की सुविधा भी कैंपस में मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के मैलावास गांव में पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान

 

दिसंबर के अंत तक ओपीडी शुरू हो सकती है। अभी भवन और सड़क मार्ग निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ की नियुक्तियां चल रहीं। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सभी व्यवस्थित होने के बाद ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
— राकेश कुमार, प्रशासनिक निदेशक, एम्स

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp