बुधवार, 25 नवम्बर 2026

रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सुंदरोज में केशव हत्याकांड के मामले में सीआईए रेवाड़ी की टीम का बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुडे एक और…


रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले
रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सुंदरोज में केशव हत्याकांड के मामले में सीआईए रेवाड़ी की टीम का बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुडे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सुंदरोज निवासी आकाश उर्फ खबला के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पिकअप गाड़ी का पीछा कर किया था हमला

पुलिस के अनुसार, गत 30 सितंबर को गांव सुंदरोज निवासी राम शर्मा ने थाना रामपुरा में शिकायत दी थी कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ पिकअप गाड़ी में घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु और संजय उर्फ टोनी ने उनका पीछा किया। आरोपियों के पास पिस्तौल और तलवारें थीं।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और केशव शर्मा से सोने की चेन, अंगूठी तथा 50 हजार रुपये नकद छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पथराव भी किया, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:Rewari में गांजा तस्करी का छठा आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा नेटवर्क

5 अक्टूबर को हुई थी उसकी मौत

केशव शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेवाड़ी से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान 5 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई थीं। उसी दिन के बाद टीम हत्या में शामिल आरोपियों को पकडने में लगी हुई थी। जगह जगह दबीश दी जा रही थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

पहले पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पहले ही एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों दीपांशु उर्फ गोलू निवासी परखोत्तमपुर, धीरज उर्फ नाईका निवासी भोहतवास अहीर, नितिन उर्फ नेता और संजय उर्फ टोनी निवासी सुंदरोज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चार डंडे भी बरामद किए थे।अब सीआईए रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को आकाश उर्फ खबला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: इस माह में शुरू होगी Rewari AIIMS में OPD

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं पांच मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश उर्फ खबला के खिलाफ थाना मॉडल टाउन, खोल, रामपुरा और भिवानी जीआरपी थाने में चोरी और मारपीट के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp