बुधवार, 25 नवम्बर 2026

Rewari AIIMS तक सीधी होगी कनेक्टिविटी, रेलवे ओवरब्रिज के लिए जारी हुआ टेंडर

Written by: सुनील चौहान

Published:

PWD की ओर से जारी निविदा सूचना के अनुसार, परियोजना की GST रहित मूल निर्माण लागत 169.30 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। अन्य खर्चों और करों को शामिल करने के बाद कुल लागत करीब 200 करोड़ रुपए आंकी गई है।


माजरा एम्स
माजरा एम्स
Google News Follow us on Google

Rewari AIIMS (Best24News) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर एम्स को रेवाड़ी-नारनौल रोड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (लीफ ओवर) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें रेवाड़ी जिले के माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक आवागमन को सुगम और निर्बाध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है

रेलवे ओवरब्रिज टेंडर हुआ जारी

लीफ ओवर निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है। आगामी 10 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन करना होगा। 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे आनलाइन प्राप्त आवेदन खाले जाएंगे। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय से टेंडर संबंधी विस्तृत नियम व शर्त की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

Rewari AIIMS  तक सीधी होगी कनेक्टिविटी

जिले के माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक आवागमन को सुगम और निर्बाध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस परियोजना के तहत रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें कई लूप्स वाला ट्रंपेट इंटरचेंज भी शामिल होगा जिसके माध्यम से वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से रेवाड़ी-नारनौल रोड से एम्स तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: इस माह में शुरू होगी Rewari AIIMS में OPD

DFCCIL की OHE के ऊपर बनेगा ओवरब्रिज

परियोजना के तहत रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन और रेवाड़ी-नारनौल DFCCIL की OHE नंबर 1316 के ऊपर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके साथ ट्रंपेट इंटरचेंज विकसित होगा। इसमें अलग-अलग दिशाओं से आने और जाने वाले वाहनों के लिए लूप तैयार किए जाएंगे। इससे हाईवे पर वाहनों को सीधे और सुरक्षित तरीके से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।

169.30 करोड़ रुपए बेस कॉस्ट

PWD की ओर से जारी निविदा सूचना के अनुसार, परियोजना की GST रहित मूल निर्माण लागत 169.30 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। अन्य खर्चों और करों को शामिल करने के बाद कुल लागत करीब 200 करोड़ रुपए आंकी गई है। ठेकेदारों के लिए 3.39 करोड़ रुपए की धरोहर राशि (अर्नेस्ट मनी) तय की गई है, जिसमें किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा 50 हजार रुपए बोली दस्तावेज शुल्क और 1 हजार रुपए ई-सर्विस शुल्क जमा कराना होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी शराब ठेके पर मिला अवैध हथियार, सेल्समैन गिरफ्तार

निविदा 17 नवंबर को जारी की गई है। बोली दस्तावेज 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर शाम 5 बजे है। तकनीकी बोली 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल etenders.hry.nic.in और works.haryana.gov.in के माध्यम से होगी। भौतिक दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

राव इंद्रजीत सिंह ने उठाई थी मांग

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री लगातार एम्स तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के मैलावास गांव में पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp