
रेवाड़ी (Best E News) BJP में संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से की गई नियुक्तियों में नेहा शर्मा को महिला मोर्चा, मनोज सैनी को ओबीसी मोर्चा और प्रदीप बव्वा को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश मोर्चों में भी जिले के कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है।
तीनों नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। डॉ. वंदना पोपली ने तीनों को पटका पहनाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
संगठन में पद नहीं, दायित्व दिया जाता है : डॉ. वंदना पोपली
डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को उसकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती है। पार्टी में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है। उन्होंने तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
उन्होंने कहा कि महिला, ओबीसी और किसान मोर्चा संगठन के महत्वपूर्ण अंग हैं। तीनों अध्यक्ष अपने अनुभव और कार्यकुशलता से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का काम करें।
केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
तीनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश सह-प्रभारी भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी
उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव और जिला प्रभारी डॉ. मदन गोयल का भी धन्यवाद किया। इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पावहा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान के प्रति आभार जताया।
नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
