HKRN Jobs 2026 (Best24News): हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पंचकूला के माध्यम से निजी क्षेत्र (Private Sector) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दो नामी कंपनियों ने एचकेआरएन के एंटरप्राइज पोर्टल के जरिए असेंबली, मोल्डिंग और सीएनसी/वीएमसी ऑपरेटर के कुल 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
यह भर्ती सरकारी विभागों के लिए नहीं, बल्कि निजी कंपनियों ‘ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड’ और ‘टैल्ब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स लिमिटेड’ में नौकरी के लिए निकाली गई है।

1. ईपैक ड्यूरेबल लिमिटेड (100 पद – फ्रेशर्स के लिए मौका)
- पद का नाम: असेंबली ऑपरेटर और मोल्डिंग ऑपरेटर
- कुल पद: 100
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI या डिप्लोमा पास।
- अनुभव: किसी पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं है (फ्रेशर पात्र हैं)।
- जॉब लोकेशन: सालारपुर, भिवाड़ी (राजस्थान)।
- वेतन और शिफ्ट: 12 घंटे की शिफ्ट रहेगी। 26 दिन काम करने पर ₹18,720 और 30 दिन काम करने पर ₹21,600 सैलरी मिलेगी। (कैंटीन की सुविधा ₹20 प्रतिदिन के हिसाब से उपलब्ध है)।

2. टैल्ब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स लिमिटेड (25 पद)
- पद का नाम: CNC / VMC मशीन ऑपरेटर
- कुल पद: 25
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं, ITI या डिप्लोमा पास।
- अनुभव: मशीन शॉप में सीएनसी या वीएमसी चलाने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
- जॉब लोकेशन: सेक्टर-6, बावल (हरियाणा)।
- वेतन और शिफ्ट: 12 घंटे की शिफ्ट (सुबह 7 से शाम 7 बजे)। 26 दिन काम करने पर ₹28,080 और 30 दिन काम करने पर ₹32,400 तक वेतन मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के आधिकारिक एंटरप्राइज पोर्टल पर जाकर इन नौकरियों के विवरण के अनुसार अपना ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा कर सकते हैं।













