Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

On: June 1, 2026 5:25 PM
Follow Us:
Murder in Haryana: झज्जर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर व्यक्ति की हत्या

Murder in Haryana: हरियाणा के जिला झज्जर के गांव दुजाना में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति अपने खेत से साइकिल पर घर जा रहा था तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने व्यक्ति पर फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दुजाना निवासी विजय सैनी (65) के रूप में हुई है।

व्यक्ति को पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। सुरक्षाकर्मी बदमाशों की तरफ दौड़ा, लेकिन इससे पहले ही वे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक विजय के बेटे के मुताबिक, बिरधाना गांव के संजय ने जमीनी विवाद में यह हत्या की है। कुछ साल पहले मेरे छोटे भाई की भी हत्या हुई थी। इस साल 3 मार्च को होली पर आरोपी संजय ने अपनी पत्नी की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि आज वह और उनके पिताजी खेत में पानी देने के लिए आए थे। दोपहर में पिताजी ने कहा कि वे घर से चाय लेकर आते हैं और साइकिल पर चले गए। कुछ ही देर में दो बाइकों पर सवार दो-दो युवक आए तथा उनसे कुछ दूरी पर एक कार भी खड़ी थी। बाइक सवारों ने पिताजी पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका सुरक्षाकर्मी आरोपियों की तरफ भागने लगा, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।

जब वे पिताजी के पास गए तो उन्हें 6 से 7 गोलियां लगी हुई थीं, जिनमें से ज़्यादा गोलियां सीने पर लगी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि पिता की बिरधाना गांव निवासी संजय ने जमीनी विवाद में हत्या की है। इसी साल 3 मार्च को उसने अपनी पत्नी अंजलि की भी 9 गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।Murder in Haryana

5 साल पहले संजय ने विजय के छोटे बेटे अनिल सैनी की भी होली पर दुजाना चौक पर गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद ही परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। 3 मार्च की रात बिरधाना गांव में अंजलि की उसके पति संजय ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी।Murder in Haryana

जानिए कौन है हत्यारा’ बता दे कि आरोपी संजय पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह एक हत्या के मामले में जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते संजय ने उसे 9 गोलियां मारीं। अंजलि की हत्या के बाद उसके खिलाफ एक और हत्या का मामला दर्ज किया गया तथा वह फरार चल रहा था।Murder in Haryana

 

 

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now