Breaking News: रेवाड़ी नहर में डूबे 2 भाई: 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

On: June 1, 2026 2:30 PM
Follow Us:
Breaking News: रेवाड़ी नहर में डूबे 2 भाई: 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी की जवाहर लाल नेहरू कनाल में डूबे दो बच्चों को पिछले 24 घंटे में भी सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल टीमें तलासने में लगी हुई है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के चलते उनके शव मिलना बडा मुश्किल हो गया है।Breaking News

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन : बता दे हरियाणा के झज्जर के बहू निवासी 20 वर्षीय चंदूराम कंपनी में रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक पर निकला था। रास्ते में उसका भाई मुकेश और मामा का 11 साल का बेटा जांट-जांटी निवासी यशवंत भी रास्ते में मिल गए। तीनों बाइक पर सवार होकर बव्वा की ओर नहर में नहाने के लिए निकल पड़े। बाइक नहर किनारे खड़ी करने के बाद तीनों पानी में उतर गए।Breaking News

तेज बहाव में बह गए तीनों: बता दे रविवार को बहाव तेज होने के कारण तीनों पानी में बहने लगे। मुकेश ने किसी तरह खुद को संभाल लिया, लेकिन चंदू और यशवंत पानी के बहाव के साथ बहने लगे। मुकेश ने दोनों का बचाव कराने के मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन आसपास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल सकी।Breaking News

मुकेश ने किसी तरह खुद को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चंदू और यशवंत की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।Breaking News

24 घंटे में नही लगा लापता का सुराग: बता दे पिछले 24 घंटे से एसडीआरएफ नहर में तलासने में लगी हुई है लेकिन अभी तक सुराग नही लग पाया है। नहर मे पानी का बहाव तेज होने के चलते शवो का निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है।Breaking News

 

 

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now