Dharuhera News: बारिश ने खोली सीवरेज व्यवस्था की पोल

On: June 11, 2026 5:38 PM
Follow Us:
cDharuhera News: बारिश ने खोली सीवरेज व्यवस्था की पोल

Dharuhera News: धारूहेड़ा: लाखों रूप्ए लगाकर भले ही जनस्वास्थ विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाटं लगा दिया हो लेकिन महज आधे घंटे की बारिश ने धारूहेडा में जनस्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है। एक बार फिर सोहना रोड सीवरेज ओवरफलो से जलगम्न हो गया है।Dharuhera News

सीवरेज व्यवस्था सवालों के घेरे में: बता दे मंगलवार शाम को धारूहेड़ा में हुई बारिश के बाद धारूहेड़ा की सीवरेज व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार तक कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चैंबरों से गंदा पानी निकलता रहा, जिससे मुख्य सड़कों पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रही।Dharuhera News

राहगिर परेशान, ​अधिकारियों ने साधी चुप्पी’ बता दे सोहना रोड पर हो रहे जलभराव से राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के भिवाड़ी रोड और रेवाड़ी रोड पर सीवरेज का दूषित पानी सड़कों पर जमा दिखाई दिया। भिवाड़ी रोड स्थित बैंकों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने गंदा पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

 

कई सालों से यह समस्या’ लोगो ने बताया कि थोडी सी बारिश होते ही सोहना रोड पर भारी जलभराव हो जाता है। इतना ही नही यहां पर बनाए गए सीवरेज भी ओवरफलो होने लग जाते है। ​यह कोई नई बात नहीं है हर बारिश में ही ऐसा होता है।

कागजों में सफाई, धरातल पर काम नही: कई लोगों को मजबूरी में सीवरेज के पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है कि शहर की सीवरेज व्यवस्था का सही करवाने की मांग की है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now