Mahendragarh News: ट्यूबवेलों की केबल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

On: June 14, 2026 7:05 PM
Follow Us:
ट्यूबवेलों की केबल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में किसानों के ट्यूबवेल की चोरी करने वाला एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोर के पास से तांबे के तार और कई इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जांच शुरू कर दिया है।

किसानों की शिकायत से खुला मामला

इस मामले के बारे में तब पता लगा जब एक किसान ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका ट्यूबवेल खेतों से चोरी हो गया है इसके बाद अन्य लोगों ने भी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बहुत ही समझदारी से चोर को गिरफ्तार किया।

दिन में रेकी, रात में करता था चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले दिन के समय खेतों और ट्यूबवेलों की निगरानी करता था। वह ऐसे स्थानों को चिन्हित करता जहां महंगी कॉपर केबल लगी होती थी। रात होने पर वह सुनसान खेतों में पहुंचकर केबल काट लेता और मौके से फरार हो जाता था।

केबल जलाकर निकालता था तांबा

पूछताछ में चोर ने बताया कि वह केवल को जलाकर तांबा निकाल लेता था। पुलिस के द्वारा पूछताछ किया जा रहा है कि इनमें और भी कई लोग शामिल थे।

पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 280 फीट चोरी की बिजली केबल और करीब 3.15 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाला केबल कटर भी कब्जे में लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now