Mahendragarh News: नावां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई पहचान 

On: June 14, 2026 8:18 AM
Follow Us:
नावां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई पहचान 

Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है।नावां रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई हालांकि अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

सामने आई जानकारी के अनुसार दोपहर के बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आ गया है। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पहचान से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं इसलिए मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शवगृह में भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब शव की पहचान हो जाएगी इसके बाद ही उसका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

जीआरपी और स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।
साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि युवक के परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now