google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari News: रेवाड़ी की महिला की शिमला में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari News: रेवाड़ी की महिला की शिमला में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: हिमाचल प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना घटी है। सिमिलर कैसे संजौली इलाके में स्थित एक निजी स्कूलों की संचालिका की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक…


रेवाड़ी की महिला की शिमला में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
रेवाड़ी की महिला की शिमला में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Google News Follow us on Google

Rewari News: हिमाचल प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना घटी है। सिमिलर कैसे संजौली इलाके में स्थित एक निजी स्कूलों की संचालिका की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 41 वर्षीय मनीष मित्तल के रूप में हुई है जो कि हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत देखने को मिल रही है।

Advertisement

स्कूल के बाहर बनाया निशाना

सामने जानकारी के अनुसार मनीषा मित्तल शनिवार के शाम अपने स्कूल के बाहर खड़ी थी तभी नकाबपोश बदमाश आए और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली लगने के बाद मनीष मित्तल की मौत हो गई।

सिर और सीने को बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने मनीषा पर कई राउंड फायर किए। शुरुआती जांच में मनीषा के सर और सीने में गोली लगी है। गोली लगने के बाद मनीष मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari News: धारण गांव में मनाया जाएगा सामूहिक दिवाली मिलन समारोह

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मनीषा मित्तल की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर कई गोली भी बरामद हुए हैं।

संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मनीषा मित्तल का स्कूल के स्वामित्व और प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन्होंने कुछ समय पहले सार्वजनिक रूप से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। पुलिस अब आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: भाषण प्रतियोगिता में किस्मत ने मारी बाजी

सामने यह जानकारी के अनुसार मनीष मित्तल पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जान की चिंता जाता चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह हत्या संपत्ति विवाद में हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी खुलकर कोई भी जवाब नहीं दिया है। अब देखना होगा घटना के जांच के बाद कौन सी जानकारी सामने आती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp