Haryana News: मुसासी कंपनी बावल में विशाल रक्तदान शिविर ​आयोजित

On: June 13, 2026 5:46 PM
Follow Us:
Musashi Company in Bawal

Haryana News: विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुसासी ऑटो पार्ट्स कंपनी में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।Musashi Company in Bawal

​शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित मिश्रा, अमित कुमार और डॉ. घनश्याम मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।Haryana News

​शिविर के दौरान मुसासी कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों में रक्तदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विशाल तांबे, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज चिल्लर, अवधेश कुमार, कपिल शर्मा, श्यामलाल यादव और देवेंद्र सेन सहित कंपनी के कई गणमान्य लोग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्था संभालने और रक्तदाताओं को प्रेरित करने में अपना विशेष सहयोग दिया।Haryana News

​ललिता मेमोरियल अस्पताल ने जताया आभार
​शिविर के सफल समापन पर ललिता मेमोरियल अस्पताल रेवाड़ी की टीम ने कैंप में सहयोग करने वाले प्रबंधन और बहुमूल्य रक्तदान करने वाले सभी मुसासी कर्मचारियों का दिल से आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद और आपातकालीन मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।Haryana News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now