Haryana News: शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल, सरकारी विद्यालयों में मिलेगी ये सुविधा

On: June 14, 2026 3:20 PM
Follow Us:
शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की पहल, सरकारी विद्यालयों में मिलेगी ये सुविधा

Haryana News: हरियाणा के सरकारी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा सभी शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित गुरु मित्र ऐप इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों का भी विकास होगा।

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार महेंद्रगढ़ के सभी सरकारी विद्यालय में काम करने वाले शिक्षकों को जल्द से जल्द गुरु मित्र एप डाउनलोड करना होगा और इसका नियमित उपयोग भी करना होगा। शिक्षकों को पाठ योजनाएं तैयार करने के लिए, शिक्षण सामग्री विकसित करने के लिए और कई कार्यो के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करना है।

शिक्षकों का कार्यभार होगा कम

शिक्षा विभाग का मानना है कि AI तकनीक के उपयोग से शिक्षकों पर पड़ने वाला प्रशासनिक बोझ कम होगा। इससे उन्हें विद्यार्थियों की व्यक्तिगत सीखने की जरूरतों को समझने और उसी अनुरूप बेहतर शिक्षण रणनीतियां तैयार करने में सहायता मिलेगी।

गुरु मित्र ऐप में उपलब्ध डिजिटल संसाधन, सुझाव और स्मार्ट टूल्स शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तैयार करने में मदद करेंगे। इससे कक्षा में पढ़ाई का स्तर बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विद्यालय प्रमुखों को दिए गए विशेष निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने विद्यालयों में प्रत्येक शिक्षक द्वारा ऐप के इंस्टॉलेशन और नियमित उपयोग को सुनिश्चित करें। साथ ही इसकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर विभागीय मुख्यालय को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर निर्देशों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now