Bhiwadi News: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई युवतियां गिरफ्तार

On: May 30, 2026 4:56 PM
Follow Us:
स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई युवतियां गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटर के आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ आज शनिवार की दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने 27 लड़कियों को भी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 6 लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है।

20 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे मौके पर तैनात

पुलिस की यह कार्रवाई महिला थाना और भिवाड़ी मोड़ चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिसकर्मी टीम में बैठकर अलग-अलग जगह पर गए और पुलिस के अचानक छापा मारने से हर तरफ हंगामा खड़ा हो गया।

कई स्पा सेंटरों की हुई जांच

जानकारी के अनुसार रॉयल प्लाजा में करीब चार स्पा सेंटरों की तलाशी ली गई, जबकि जेनेसिस मॉल में भी कई सेंटरों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जांच के दौरान वहां मौजूद युवतियों और युवकों से पूछताछ की तथा दस्तावेजों की भी जांच की। इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया।

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि लंबे समय से जिले के कई स्पर्श सेंटर में अनैतिक गतिविधियों चल रही है जिसके बाद यह छापा मारा गया। पुलिस का कहना है कि जिन भी लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

कानूनी प्रक्रिया शुरू

छापेमारी के बाद सभी को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now