Rewari News: रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर

On: May 31, 2026 8:31 PM
Follow Us:
रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय शातिर चोर

Rewari News: रेवाड़ी में गहना चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के डिमांड पर लिया है ताकि उसे अन्य मामलों के बारे में भी पूछा जा सके।

ज्वेलरी दुकान से गायब हुई थीं सोने की बालियां

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी एक ज्वेलरी कारोबारी ने बताया कि उनकी दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे। पहले उन्होंने चांदी का ताबीज खरीदा और फिर सोने की बालियां दिखाने की मांग करने लगे। दुकान संचालक ने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा, लेकिन दोनों युवक लगातार बातों में उलझाकर सामान दिखाने का दबाव बनाते रहे।

बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम

दुकानदार के द्वारा जब सोने की बालियो का पैकेट उनके सामने रखा गया तब गाड़ी चालाकी से चोरों ने पूरा गहना गायब कर दिया। हालांकि चोरों की फोटो और चोरी की घटना को सीसीटीवी कैमरा में दर्ज कर लिया गया।

मप्र का रहने वाला है आरोपी

एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल किराए पर राजस्थान में रहता है। उसने बताया कि उसके खिलाफ राजस्थान में भी कई मामले दर्ज हैं।

अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद

पुलिस के द्वारा सख़्ती के साथ पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ करने से और भी कुछ मामलों के बारे में पता लग सकता है। आपको बता दे कि दोनों ही अपराधी बेहद शातिर है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now