चंडीगढ़/गुरुग्राम: “निवेश बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा – विकसित हरियाणा की ओर एक और नायाब कदम।” इसी संकल्प के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंढीगढ में विश्व प्रसिद्ध कंपनी IKEA India के सीईओ श्री पैट्रिक एंटोनी के नेतृत्व में आए एक उच्च स्तरीय स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल से विशेष भेंट की।

इस शहर मे होगा ₹4,000 करोड़
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान गुरुग्राम में लगभग ₹4,000 करोड़ का निवेश किया जाना है। इसी को लेकर यहा लगाई जाने वाली लागत से स्थापित किए जा रहे IKEA India के भव्य प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही हरियाणा में भविष्य में निवेश के नए अवसरों पर ही चर्चा की गई।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार देश-विदेश के निवेशकों के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर रही है, ताकि राज्य के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।
जानिए क्या है IKEA कंपनी और इसका इतिहास?
स्थापना और मुख्यालय: आईकिया (IKEA) की स्थापना साल 1943 में इंगवार कैम्पराड (Ingvar Kamprad) द्वारा स्वीडन में की गई थी। वर्तमान में इस स्वीडिश बहुराष्ट्रीय कंपनी का वैश्विक मुख्यालय नीदरलैंड्स के डेल्फ़्ट (Delft) में स्थित है।

किसके लिए है मशहूर: आईकिया मुख्य रूप से अपने मॉडर्न, स्टाइलिश और किफायती फर्नीचर, होम अप्लायंसेस (घरेलू उपकरण) और डेकोर से जुड़े उत्पादों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इसके फर्नीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसे ग्राहक खुद आसानी से असेंबल (जोड़) सकते हैं।
भारत में तेजी से पैर पसार रही है कंपनी
वैश्विक स्तर पर नाम कमाने के बाद अब यह दिग्गज कंपनी भारत में भी अपना बिजनेस तेजी से बढ़ा रही है। दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम) में बड़े स्टोर के साथ-साथ कंपनी देश के अन्य नौ प्रमुख शहरों में भी ऑनलाइन बिक्री के जरिए भारतीय बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है। गुरुग्राम में ₹4,000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल हरियाणा के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलेगा।













