शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

नहीं थम रही शराब की तस्करी, धारूहेड़ा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला सिवान के रहने…


धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला सिवान के रहने वाले राहुल पुत्र गुड्डू व हाल निवासी नारायण विहार, आकेड़ा के रूप में हुई है।

शराब बेचता हुआ काबू: Sector 6 Police के अनुसार सूचना मिली थी कि राहुल कापड़ीवास और गुर्जर घाटाल के बीच स्थित एचएसआईआईडीसी रोड पर अवैध रूप से देसी शराब बेचने का काम कर रहा है। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 अध्ये और 14 पव्वे, देसी शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज : बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:Rewari में निवेश के नाम 1.41 करोड़ की ठगी

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पेड़ में आया करंट, दो की मौत ! घर में छाया मातम

नहीं थम रही शराब की तस्करी: बार बार पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के बावजूद धारूहेड़ा में अवैध तस्करी नहीं थम रही है। मंगलवार को पुलिस ने एक दुकानदार को स्कूटी से अवैध शराब लेते हुए काबू किया था उसके पास से 99 बोतल अवैध शराब जब्त की थी।

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp