सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी के गांव टींट को दी बड़ी सौगात

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: ह​रियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टींट के लोगों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने की बाट जोह…


हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी के गांव टींट को दी बड़ी सौगात
हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी के गांव टींट को दी बड़ी सौगात
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: ह​रियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टींट के लोगों के लिए बडी खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने की बाट जोह रहे लोगो की अब मांग पूरी हो गई है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस गांव को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है। जिला प्रमुख मनोज यादव के पैतृक गांव टींट में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Centre) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

Advertisement

20 गांवों के लोगो को होगा फायदा: इस गांव आस पास 15 से ज्यादा गांवो के लोगो को इसका फायदा मिलेगा। क्योकि अस्पताल में अभाव में उनके या तो रेवाडी फिर अन्य जगह जाना पडता था।

24 घंटे मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

इस महत्वपूर्ण घोषणा पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता की सेहत और उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टींट गांव में पीएचसी (PHC) बनने से अब स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें चौबीसों घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चित होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी

बता दें कि ग्रामीणों की ओर से कई सालों से इस उपकेंद को पीएचसी (PHC) बनाने की मांग की जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि टींट और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की मांग कर रहे थे। इस दर्जे के मिलने के साथ ही उनकी यह पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। इनता ही लोगो को अब रेवाडी की दोड नही लगानी पडेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र के अपग्रेड होने से अब यहां स्थायी डॉक्टरों,

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढाई जाएगी। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को चौबीसों घंटे बेहतर आपातकालीन सेवाएं, सुरक्षित प्रसव (Delivery) सुविधाएं और बुनियादी लैबोरेट्री टेस्ट की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp