धारूहेड़ा: महेश्वरी के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में स्थापित हुई शिव परिवार की प्रतिमाएं

On: September 4, 2026 9:27 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गांव महेश्वरी स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

 

धारूहेड़ा: गांव महेश्वरी स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गांव की महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन व मूर्तियों का शुद्धिकरण

धार्मिक अनुष्ठान पंडित राजेंद्र शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न कराया गया। उन्होंने विधि-विधान से हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और मूर्तियों का शुद्धिकरण संपन्न करवाकर मंदिर प्रांगण में शिव परिवार की मूर्तियों की पुनः स्थापना करवाई। मूर्ति स्थापना के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में ग्रामीणों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

धारूहेड़ा: गांव महेश्वरी स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की <a href=

नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी ने सुनाया भक्त मोरध्वज का किस्सा

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा सुंदर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने भक्त मोरध्वज का धर्म-अध्यात्म से भरपूर मार्मिक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

ये रहे मौजूद: इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सोनी, प्रकाश चंद शर्मा, जयदीप, देवी सिंह बड़गुर्जर, देशबंधु शास्त्री, ब्लॉक समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह, पूर्व सरपंच जोगेंद्र सिंह, दलेल सिंह, पूर्व सरपंच करण सिंह, बलबीर, ज्योति चौधरी, रेखा, सुमन सहित समस्त महेश्वरी ग्रामवासी और आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now