रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी: अमेरिका में खेती पर सब्सिडी तो भारत पर क्यों नहीं ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि यह समझौता किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा…


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि यह समझौता किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया तथा रेवाड़ी में नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय रेवाड़ी तक जुलूस निकाला।

Advertisement

संयुक्त किसान मोर्चा ने रेवाड़ी में क्यों लगाए नारें

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाएगा। अमेरिका में खेती पर भारी सब्सिडी दी जाती है, जबकि भारत में बड़ी संख्या में छोटे किसान खेती पर निर्भर हैं। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जुडे कार्यकताओं ने जमकर नारे बाजी की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने बुधवार को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला प्रधान रामकुमार ने किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

किसानो के लिए घातक है ये समझोता

विदेशी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। समझौते से लघु उद्योगों को भी नुकसान होगा और विदेशी कंपनियों का बाजार पर दबदबा बढ़ेगा। यदि अमेरिका से गेहूं, चावल, डेयरी उत्पाद, दालें, फल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य कृषि उत्पाद बिना आयात शुल्क के भारत में आएंगे तो भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp