
रेवाड़ी (Best24News) हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। रेवाड़ी में जिला सचिवालय के पास HSVP के खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने संपदा अधिकारी पर 50 हजार रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है। जिला सचिवालय के पास फैंके गए कूडे में दिनभर बेसहारा पशु पॉलीथिन खाते रहते है। शिकायत के बाद टीम ने मौके का निरीक्षण किया, जहां ठोस कचरा मिला। इसी को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी ने HSVP बोर्ड को 7 दिन में जुर्माना जमा करवाने को नोटिस दिया हैं
जानिए क्यों लगाया जुर्माना: बार बार शिकायतें मिल रही थी रेवाड़ी में जिला सचिवालय के पास HSVP के खाली प्लॉटों में कूड़ा डाला जा रहा है। शिकायत को लेकर जब टीम वहां पहुची तो बुरा हाल मिला। कूडें पशु पोलिथीन खा रहे थे। कूडे से दुर्गधं आर रही है। बताया जा रहा है मौका पाकर इस कूडें का जलाया भी जाता है।
लगाया 50 हजार जुर्माना: गायों के पॉलीथिन खाने के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की है। बोर्ड ने HSVP के संपदा अधिकारी पर 50 हजार रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है।। बोर्ड ने 7 दिन में जुर्माना जमा कराने, कूड़ा हटवाने और सफाई की कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अनुपालन नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें:एडवोकेट के घर छीपा था पुलिसकर्मी, SP रेवाड़ी के पास पहुंचा मामला !
पहले हो चुका है जुर्माना: ये कोई नया मामला नहीं है। पहले भी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कूडे को लेकर बीडीपीओ व HSVP पर जुर्माना लगाया जा चुका है। लेकिन विभाग की मिली भगत के चलते जुर्माना राशि कभी भी नहीं जमा की जाती है। कुछ दिन तक चर्चा होती है फिर मामले को बंद कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:IGU में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी, लक्ष्य हासिल के बताए टिप्स
