Haryana Transfer News: सोमवार की देर रात हरियाणा में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। राज्य की कई आईएएस ऑफीसर्स और एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से तबादलों को लागू कर दिया गया है। आपको बता दे कि राज्य के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी या नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
पलवल और पानीपत में बदले गए DC
सरकार ने IAS अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पलवल के उपायुक्त पद से हटाकर पानीपत का नया डीसी नियुक्त किया है। डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का नया उपायुक्त बनाया गया है। इस बदलाव के बाद दोनों जिलों में प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।
फरीदाबाद में भी बदले अहम अधिकारी
समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
परिवार पहचान प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी
शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।
कई जिलों में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात
रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं अप्रतिम सिंह को नूंह और प्रमेश सिंह को कैथल का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनोज कुमार-1 को नारनौल में जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।













