सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Accident News: रफ्तार का कहर! कार एक्सीडेंट में 3 जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Accident News: हरियाणा के हांसी में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है जिसमें 3 जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है।कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके की पर…


रफ्तार का कहर! कार एक्सीडेंट में 3 जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत
रफ्तार का कहर! कार एक्सीडेंट में 3 जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत
Google News Follow us on Google

Haryana Accident News: हरियाणा के हांसी में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है जिसमें 3 जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है।कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके की पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। इस भयंकर हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

Advertisement

एक ही गांव के थे तीनों दोस्त

मृतकों की पहचान भाटला गांव निवासी धर्मवीर (40), राजेश (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि तीनों गहरे दोस्त थे और किसी काम से रात में बाइक पर निकले थे।इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर ही टूट गई सांसें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार लोग भी घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

रात डेढ़ बजे हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हुआ।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह (Haryana Accident News)

पुलिस की शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

गांव में पसरा मातम

एक साथ तीन दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही भाटला गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp