गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में बैठक 11 को

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा स्थित ट्यूलिप सिटी सोसाइटी (Tulip City) की ओर से सोसाइटी परिसर में लंबित पड़े विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर…


धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में बैठक 11 को
धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में बैठक 11 को
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा स्थित ट्यूलिप सिटी सोसाइटी (Tulip City) की ओर से सोसाइटी परिसर में लंबित पड़े विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर आगामी 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे एक आवश्यक आम सभा (Meeting) का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

यह बैठक ट्यूलिप सिटी के मेंटेनेंस ऑफिस के पास स्थित पार्क में आयोजित की जाएगी।
सोसाइटी के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्यूलिप सिटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी की चारदीवारी (Boundary Wall) का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराना है।इसके अलावा सोसाइटी में लंबे समय से जो भी मूलभूत कार्य अधूरे पड़े हैं या पूरे नहीं हो पा रहे हैं, उन सभी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के रामनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: 2.10 लाख कैश, 1 किलो चांदी और 10 तोले सोना ले उड़े चोर

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp