google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana Tourist Palace: इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर, मन मोह लेगी खूबसूरती | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana Tourist Palace: इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर, मन मोह लेगी खूबसूरती

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Tourist Palace: हरियाणा में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जहां बड़े पैमाने पर लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाते हैं। आप भी अगर इन गर्मी की छुट्टियों में…


इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर
इस गर्मी की छुट्टी बैग उठाइए और घूम आइये हरियाणा के इन खूबसूरत जगहों पर
Google News Follow us on Google

Haryana Tourist Palace: हरियाणा में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है जहां बड़े पैमाने पर लोग गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाते हैं। आप भी अगर इन गर्मी की छुट्टियों में हरियाणा में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जहां आप आसानी से जाकर घूम सकते हैं। तो आईए जानते हैं कुछ खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप आसानी से जाकर घूम सकते हैं।

Advertisement

कुरुक्षेत्र: इन गर्मी की छुट्टियों में आपको कुरुक्षेत्र जिसे महाभारत की भूमि कहा जाता है तो वहां जाकर आसानी से घूम सकते हैं। यहां घूमने जाने में अधिक खर्च नहीं आएगा और यहां ब्रह्म सरोवर, संहित सरोवर,ज्योति सार आदि मनोरम जगह को घूम सकते हैं।

गुरुग्राम: गुरुग्राम एक आधुनिक और खूबसूरत शहर है जिससे कॉरपोरेट हब के साथ-साथ मनोरंजन का केंद्र भी कहा जाता है। यहां आप दमदमा हिल,सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान और शीतला माता मंदिर घूम सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

मोरनी हिल्स : पंचकूला जिले में स्थित मोरनी हिल्स हरियाणा का खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप अगर शांत वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं तो यहां जाकर घूम सकते हैं।

पिंजौर : आप पिंजौर की यात्रा भी कर सकते हैं यहां यादवेंद्र गार्डन है। 17वीं सदी में बना यह मुगल शैली का बगीचा आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगा और यहां जाने में अधिक खर्च भी नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

पानीपत: आप अगर इतिहास में रुचि रखते हैं तो पानीपत में जा सकते हैं यहां आपको पानीपत की लड़ाई के मैदान काबुली बाग और इब्राहिम लोदी का मकबरा आदि देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही साथ आप फरीदाबाद जा सकते हैं यहां सूरजकुंड झील है जहां विश्व का सबसे प्रसिद्ध सूरजकुंड क्राफ्ट मेला लगता है इसके साथ ही हिसार जाकर फिरोजसाह तुगलक द्वारा बसाया गया पुरातत्व स्थलों को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp