गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

Haryana Monsoon Update: राज्य में शुष्क पड़ा मानसून, कई जिलों में उमस बढ़ी , इन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में मानसून में पूरे राज्य को कवर कर लिया था लेकिन एक बार फिर से राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राज्य में रुक-रुक कर…


राज्य में शुष्क पड़ा मानसून, कई जिलों में उमस बढ़ी
राज्य में शुष्क पड़ा मानसून, कई जिलों में उमस बढ़ी
Google News Follow us on Google

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में मानसून में पूरे राज्य को कवर कर लिया था लेकिन एक बार फिर से राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है वहीं सिरसा हिसार समेत कई जगहों पर तो तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में अभी बढ़ोतरी हो सकती है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के वजह से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है।

कई जिलों में अगले 6 दिनों तक होगी बारिश

हरियाणा के रेवाड़ी गुरुग्राम सहित कई जिलों में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर तूफानी बारिश होगी जिससे आम जनता की परेशानियां काफी बढ़ सकती है।

कुछ जिलों में सामान्य से अधिक, तो कुछ में कम हुई बारिश

हरियाणा में मानसून की बारिश का असर सभी जिलों में एक जैसा देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में सामान्य से 47 प्रतिशत और हिसार में 12 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं सिरसा में सामान्य से 76 प्रतिशत, जींद में 55 प्रतिशत और झज्जर में 34 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे साफ है कि प्रदेश में मानसून की बारिश का वितरण अभी भी असमान बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

सिरसा सबसे गर्म, नारनौल की रात सबसे ठंडी (Haryana Monsoon Update)

बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा (Haryana Monsoon Update) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। रात के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अन्य जिलों में यह 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर होने वाली बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp