सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: सीहा स्कूल में गृहकार्य प्रदर्शनी आयोजित,मॉडल व हस्तशिल्प के नमूनों ने मोहा मन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी: जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिमालय सदन की देखरेख में गृहकार्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें शताधिक विद्यार्थियों के चार्ट, मॉडल…


Rewari News: सीहा स्कूल में गृहकार्य प्रदर्शनी आयोजित,मॉडल व हस्तशिल्प के नमूनों ने मोहा मनRewari News: सीहा स्कूल में गृहकार्य प्रदर्शनी आयोजित,मॉडल व हस्तशिल्प के नमूनों ने मोहा मन
Rewari News: सीहा स्कूल में गृहकार्य प्रदर्शनी आयोजित,मॉडल व हस्तशिल्प के नमूनों ने मोहा मन
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी: जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिमालय सदन की देखरेख में गृहकार्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें शताधिक विद्यार्थियों के चार्ट, मॉडल व हस्तशिल्प के कलात्मक नमूनों ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई। सीहा की सरपंच सरिता यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।

Advertisement

रोचक एवं रचनात्मक गृह कार्य पर लगाई प्रदर्शनी

लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल आर्य ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदर्शनी में भाग लिया।विद्यालय के प्राध्यापक हरीश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में दिए गए रोचक एवं रचनात्मक गृह कार्य पर आधारित इस प्रदर्शनी में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मॉडल मेकिंग में छात्र निशांत, तमन्ना व हर्षिता ने जूनियर वर्ग में तथा शुभम, नंदिनी व अंकित ने सीनियर वर्ग में बाजी मारी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

चार्ट मेकिंग में चंचल, देविका व लोकेश का कनिष्क वर्ग तथा पूनम, प्रिया व निशा का वरिष्ठ वर्ग में प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। हस्तशिल्प कला के जूनियर वर्ग में गौरव, राधा व पंकज तथा गौरी, सुमित व भावना सीनियर वर्ग में विजेता रही। प्राध्यापिका अलका, दिनेश कुमार,सीमा यादव, लक्ष्मी यादव तथा रेखा देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

अध्यक्षीय संबोधन में नाहड़िया ने जहां गृहकार्य में रचनात्मकता पर प्रकाश डाला, वहीं मुख्य अतिथि सरपंच सरिता यादव ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को बेहद रोचक प्रदर्श बनाने हेतु सराहा। विशिष्ट अतिथि श्री आर्य ने इस प्रदर्शनी को विद्यार्थियों के कलात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सार बताया।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों के अलावा एबीआरसी अनुराधा चौहान,स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरबीर, पूर्व प्रधान नरेश कुमार,नाहर सिंह,सुमन देवी आदि ने अपने विचार एवं सुझाव दिए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नये शैक्षणिक सत्र की स्कूल विकास योजना तथा विद्यालय के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता प्रकल्प पर विस्तृत चर्चा हुई। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रभारी प्राध्यापक नरेश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp