
हरियाणा (Best24News)मौसम विभाग के अनुसार दो दिन लगातार मौसम ठंडा होता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। नूंह 33.2°C तापमान के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 23 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के 3 प्रमुख जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी हरियाणा में मौसम साफ़ रहने का ही अनुमान है। दिन और रात के तापमान के बीच बन रहे इस बड़े अंतर ने लोगों को अपने पहनावे में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया है।
मैदानों पर सुस्त पड़ी सर्दी अब धीरे-धीरे अपनी चाल पकड़ने लगी है। हरियाणा के मौसम में साफ तौर पर दोहरी प्रवृत्ति देखने को मिल रही है, जहां एक ओर दिन में चटक धूप लोगों को पसीना छुड़ा रही है, वहीं दूसरी ओर रात ढलते ही तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, औसत न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव आया हो, लेकिन कई जिलों में रातों का पारा तेजी से नीचे आ रहा है।
23 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क: मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 23 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !
हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अुनसार हरियाणा में 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी हरियाणा में मौसम साफ़ रहने का ही अनुमान है। यानि अभी बारिश का दौर थमा नहीं हैं
रात के समय गुरुग्राम और यमुनानगर में सबसे कम 14.8°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे ये राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे। 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के 3 प्रमुख जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम हुआ ठंडा : रात में लगातार मौसम में बदलाव दिख रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में रात का पारा 14.8°C, यमुनानगर में 14.8°C, करनाल में 17.4°C, महेंद्रगढ़ में 13.5°C और सोनीपत में 13.6°C दर्ज किया गया है। वहीं औसतन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ और यह सामान्य बना रहा। महेंद्रगढ़ में दिन का पारा 33.0°C और हिसार में 32.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, सबसे कम अधिकतम तापमान सोनीपत में 28.8°C और पंचकूला में 30.3°C दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert
