सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न: 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best24News): हरियाणा में गुलाबी ठंड की शुरुआत के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 28 और…


जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best24News): हरियाणा में गुलाबी ठंड की शुरुआत के बीच मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 28 और 29 अक्टूबर को झमाझम बारिश और तेज आंधी का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 29 अक्टूबर को प्रदेश के 14 जिलों में भारी आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

तापमान में गिरावट और ठंड का असर
पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 32.8°C, गुरुग्राम में 32.3°C और रोहतक में 32.1°C दर्ज किया गया।सिरसा में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक गिरकर 14.8°C पर पहुंच गया है, जबकि हिसार में 15.7°C, करनाल में 15.5°C और नारनौल में 15°C दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 28-29 अक्टूबर को होने वाली बारिश के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जिन 14 जिलों में मौसम खराब रहने और तेज हवाओं (आंधी) के साथ गरज-चमक व बारिश की संभावना है। जानिए किन 14 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन कैसा रहेगा मौमस, IMD ने दी अपडेट

  • रेवाड़ी
  • भिवानी
  • चरखी दादरी
  • झज्जर
  • यमुनानगर
  • करनाल
  • पानीपत
  • सोनीपत
  • फरीदाबाद
  • गुरुग्राम
  • नारनौल (महेंद्रगढ़)
  • पलवल
  • रोहतक
  • नूंह (मेवात)

प्रशासन ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे इस दौरान खुले में फसल रखने से बचें और मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा व कार्यों की योजना बना

ये भी पढ़ें:हरियाणा में ​फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में होगी बारिश

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp