सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Breaking News: भाजपा की नीयत में विकास नहीं, सत्ता बचाने की राजनीति हावी : सुभाष छाबड़ी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, नई कार्यकारिणी के…


धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई
धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई
Google News Follow us on Google

Breaking News: धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, नई कार्यकारिणी के गठन, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक राजनीतिक रूप से भी काफी अहम रही, जहां कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों, कानून व्यवस्था और स्थानीय नेतृत्व को लेकर तीखे सवाल खड़े किए।

Advertisement

रोजगार के लिए भटक रहे युवा

बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष छाबड़ी ने कहा कि हालिया भाजपा मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी यह साबित करती है कि भाजपा नेताओं की प्राथमिकता जनता नहीं, बल्कि आंतरिक राजनीति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष बावल क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं, अधूरी विकास योजनाओं और क्षेत्र की मांगों को रखने का यह सबसे बड़ा अवसर था, लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे भी राजनीतिक कारणों से गंवा दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, बार-बार होने वाले पेपर लीक ने लाखों परिवारों की उम्मीदों को तोड़ दिया है और सरकार जवाबदेही से बचती नजर आ रही है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई
धारूहेड़ा: जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में धारूहेड़ा में आयोजित हुई

अपराधो पर कोई लगाम नहीं

उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान जनहित के कार्यों से अधिक प्रचार और राजनीतिक प्रबंधन पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, चोरी, नशे और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार के पास इन समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं है। भाजपा सरकार जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है और विकास के बजाय केवल राजनीतिक स्वार्थ साधने में लगी हुई है। बैठक में आगामी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई।

कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की​ नितियों को प्रयार की अपील

कांग्रेस नेताओं ने निर्णय लिया कि युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों रोजगार, पेपर लीक, शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और छात्र हितों को लेकर गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों तक अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सुभाष छाबड़ी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति और नई कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

ये रहे मौजूद: बैठक में ब्लॉक प्रधान धीरज यादव , जिला उपाध्यक्ष रेखा दहिया,पूर्ण पहलवान, जैलदार मंजीत यादव, ज्ञानी धारूहेड़ा, मीरसिंह, नवल, श्री भगवान प्रधान, सोमी पार्षद, नरेश चेयरमैन, कृष्ण, योगेश, विक्रम पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp