Haryana Family ID: परिवार पहचान पत्र को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें क्यों है जरूरी ?

On: July 12, 2026 12:10 AM
Follow Us:
Family ID New Update

Haryana Family ID: हरियाणा में आजकल परिवार पहचान पत्र (Family ID) सबसे जरूरी कागजात बन चुका है। एक दशक पहले हरियाणा में जो राशन कार्ड की पावर होती थी, वह आजकल खत्म होती जा रही है और उसकी जगह पीपीपी (PPP) ने ले ली है। हरियाणा सरकार की 650 से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब यह पहचान पत्र अनिवार्य है।

 

हाल ही में इसे लेकर दो बड़े अपडेट

 

1. बुजुर्गों की पेंशन के लिए बड़ी राहत (उम्र सत्यापन आसान): सरकार ने साफ किया है कि यदि किसी बुजुर्ग के पास जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए दस्तावेज़ नहीं हैं, तो उनकी पेंशन नहीं रुकेगी। अब परिवार पहचान पत्र में दर्ज उनके सबसे बड़े बेटे या बेटी के जन्म रिकॉर्ड के आधार पर ही बुजुर्ग की आयु का सत्यापन कर दिया जाएगा।

2. बिजली बिल सुधार का नया विकल्प (Electricity Correction): फैमिली आईडी पोर्टल पर अब ‘Electricity Correction’ का नया फीचर जोड़ दिया गया है। अगर आपकी फैमिली आईडी में गलत बिजली कनेक्शन या ज्यादा बिल दर्ज होने के कारण आपकी इनकम ज्यादा दिखा रहा था, तो अब आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर इसे तुरंत ठीक करवा सकते हैं।

जानिए क्या है जरूरी सूचना: हरियाणा में जिला प्रशासन की ओर से मुनादी करवाई गई है यदि आपको परिवार पहचान पत्र (PPP) में Date of Birth Verification का संदेश प्राप्त हुआ है, तो ADC कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

 

✅ अपने नजदीकी Common Service Centre (CSC) पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आसानी से जन्मतिथि सत्यापन कराएं।

इसके लिए ये दस्तावेज है जरूरी

• वर्ष 2019 से पूर्व जारी Voter ID
• 10वीं कक्षा की मार्कशीट
• School Leaving Certificate (SLC) / Admission Register की सत्यापित प्रति
• Birth Certificate
• Passport
• पूर्व सैनिकों के लिए Discharge Book / Discharge Certificate

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि समय रहते जन्मतिथि सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

फर्जी मेंसेज से रहे सावधान: इसके साथ यह भी सूचना जारी है इसके अपडेट को लेकर कोई फोन नही आता है। फर्जी व शातिर साइबर गिरोह से सावधान रहें कही ये अपडेट के नाम पर कोई लिंक भेजकर आपका खाता खाली कर दे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now