
Haryana News: हरियाणा के शिक्षा विभाग में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न भरवाने को लेकर अंतिम चेतावनी जारी किया है।
विभाग ने स्पष्ट रूप से कहां है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रॉपर्टी रिटर्न भरवाना सुनिश्चित करें। इस लेटर में शिक्षा विभाग में स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय पर प्रॉपर्टी रिटर्न कोई कर्मचारी नहीं भरता है तो उसका वेतन रुकेगा।
पहले भी दिए जा चुके हैं चेतावनी
विभाग के द्वारा पत्र जारी करते हुए उसमें लिखा गया है कि पहले भी 18 मार्च 2019, 13 मई 2026 और 18 मई 2026 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किया गया था इसके बाद भी कर्मचारियों के द्वारा ऑनलाइन प्रॉपर्टी रिटर्न नहीं भरा गया जिसके बाद अब दोबारा निर्देश जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
रुक सकती है शिक्षकों की सैलरी
शिक्षा विभाग में स्पष्ट रूप से कहा है कि जिनकी शिक्षकों के द्वारा समय पर प्रॉपर्टी रिटर्न अंतिम चेतावनी के बाद भी नहीं भरा जाता है उनकी सैलरी रुक जाएगी। इसके बाद डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा ऐसे में कर्मचारियों को हर हाल में ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर प्रॉपर्टी रिटर्न भरना होगा। https://intrahry.gov.in पर जाकर आप आसानी से प्रॉपर्टी रिटर्न भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
