नपा धारूहेड़ा की पहली बैठक, जानिए किस पार्षद ने क्या कहा ?

On: July 30, 2026 8:45 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई

धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगडा ने की। नगर पालिका की बैठक में विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण और नई योजनाओं को लेकर मंथन हुआ।

चेयरमन अजय जागंडा ने कहा कि हर वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं जो भी समस्याएं हैं उन्हें यहां पर नोट कराया जाए ताकि समाधान करवाया जा सके। बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग व बिजली बोर्ड से भी अधिकारियों को बुलाने की अपील की गई ताकि समस्याएं उनके सामने रखी जा सके।उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य करवा जाएंगे किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडी जाएगी।

 

धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई
धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई

ये प्रस्ताव हुए पारित: नगर पालिका क्षेत्र में प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) बनाने, मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, रेलिंग और पेंटिंग कराने, नालों की सफाई के लिए ट्रैक्टर से चलने वाली मशीन खरीदने तथा नगर पालिका कार्यालय के सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्ताव पास किए। इ

बैठक में नगर पालिका कार्यालय के सामने बनी दुकानों को खोलने, सेक्टर 4 और 6 के बीच सड़क निर्माण, खाली पड़ी सरकारी जमीन की चारदीवारी, बेस मैप और लेआउट प्लान तैयार कराने, पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटों की जियोटैगिंग, नगर पालिका की वेबसाइट, कार्यालय के लिए इन्वर्टर, बैटरी, फर्नीचर और अलमारी की खरीद, सेक्टर 4 मार्केट के सौंदर्यीकरण, नव निर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव खर्च की स्वीकृति सहित गरीब नगर स्थित परिसर में आवश्यक विकास कार्यों पर भी मंथन किया गया।

 

धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई
धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित हुई

नालों की सफाई बना मुदा : कस्बे में नाला सफाई को लेकर काफी विवाद बना। पार्षदो ने आरोप लगाया कि मानसून आने के बावजूद नालो की पूर्णतया सफाई नहीं हुई है। पार्षदो ने ये कहा कि अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो बरसात में हालात बिगड सकते है। हर साल नालों की सफाई को लेकर टैंडर दिया जाता है लेकिन नियमित सफाई नही होती है।नाला सफाई के बिल को लेकर चेयरमैन अजय जांगडा ने कहा मेरे कार्यकाल से पहले पूर्व चेयरमैन के समय का यह बिल है। पहले काम होगा उसके बाद ही बिल पास किया जाएगा। फिलहाल बिल रोका गया है।

वार्ड 14 पार्षद अनिल कुमार ने बताया पुराने कार्यकाल में मेरे वार्ड की कुछ कोलोनियां नियमित हुई थी लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं है। नपा से इस बार उनकें सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।

पार्किंग बनी समस्या: वार्ड पार्षद रजंन यादव ने बताया कि  धारूहेड़ा में पार्किग की बडी समस्या बनी हुई है दुकानदार  सामान लगा देते है। ऐसा कोई दिन नहीं जब भगत सिंह चौक पर जाम नही लगता हो। लाखों रूप्ए खर्च करके सिंगनल लाइट तो लगा दी लेकिन वह ज्यादातर समय बदं ही रहती है। जाम से कोई राहत नही​ मिल रही है। अतिक्रमण हटाना चाहिए ताकि जाम से राहत मिल सकें

 

 

कई कालोनियों में अंधेरा: वार्डोंं में लगाई गई स्ट्रीट लाइटो की संख्या कम है ऐसे में कई कालोनियों में ओर लाईट लगाई जाए ताकि अंधेर से राहत मिल सके। वार्ड चार के पार्षद निहाल रंगा ने बताया कि पानी और शिविर लाइन एक साथ है। सीवर लाईन का पानी पीने के पानी आ जाता है। बारिश के समय में तो हालत ओर भी गंभीर हो जाती है। पानी व सीवरेज लाईन अलग अलग किनारों पर होनी चाहिए।

रोज लगता है जाम: पार्षद धर्मबीर यादव ने बताया कि उसे वार्ड में दो गलियों में बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। बारिश के चलते तो बुरा हो जाता है। जलराव के चलते स्कूली बच्चो को पानी के अंदर से जाना पडता है। मेरे वार्ड में अवैध रहडिया लगती है। दुकानदार अपने दुकानो के सामने लगवा लेते है तथा उसने पैसे लेते है। रह​डियो की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि नंदरामुपर बास जाने वाले रोड पर निकलने का जगह नहीं मिलती। भीड के चलते आये दिन यहां पर हादसे हो रहे है। नपा की ओर से इनहें हटवाना चाहिए ताकि जाम व हादसो से राहत मिल सके।

वार्ड 16 की पार्षद मनीषा सैनी ने उनके वार्ड में गली के बीच में कई खंबे है जिनसे हादसा हो सकता है। भटसाणा रोड पर सीवरेज की सफाई को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग बिल्कुल गंभीर नही है। शिकायतों के बावजूद सीवरेज लाइन की सफाई नहीं की जा रही है। वार्ड में सफाई कर्मी केवल दो ही आते है। इतन बडे वार्ड में कम से कम चार कर्मी आने चाहिए। स्ट्रीट लाइटें के लिए अलग से केबल लगानी जानी चाहिए ताकि सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने बताया कुछ माह पहले बनाया गया भटसाणा रोड अभी से टूटने लग गया है। रोड से रोडिया निकल रही है जिससे लोग गिर रहे है। इसे ठीक करवाया जाए।

 

Ex उपचेयरमैंन व वार्ड 18 पार्षद सुमित्रा , डी के शर्मा व त्रिलोक धारीवाल ने बताया कि सफाई तो हुई लेकिन पूरी तहर से सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा जब नालों का स्लैब की नही उठाई तो फिर सफाई कैसी। बरसात से पहले ही सफाई शुरू होनी चाहिए। अगर सही तरीके सफाई होगी तो जलभराव से राहत मिल सकती है।

धारीवाल मंशा सैनी, कृष्णा, निहाल, गोपाल, अमन , रीना, किरण, प्रिया, अमित, मोनिका आदि सभी पार्षद मौजूद रहे। मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें