NPA DHARUHERA
NPA DHARUHERA

Election News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में चेयरमैन चुनाव को लेकर माहौल गरम हो गया है। तीन दिन पहले कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था जबकि भाजपा की ओर मामला अटका हुआ था। गुरूवार को भाजपा ने धारूहेड़ा के प्रत्याशी की घोषणा होते ही माहौल ओर भी गर्म हो गया है। गुरूवार को ​उपचेयरमैन अजय जांगडा को भाजपा की ओर से चेयरमैन की टिकट मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों को तांता लगा हुआ हैं।Election News

 

भाजपा की ओर से अजय जांगडा को टिकट मिलने पर उनके कार्यकताओं ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की है। क्योंकि पिछले तीन चार दिन से टिकट को लेकर काफी खींचतान बनी हुई थी। क्योंकि धारूह़ेड़ा से चेयरमैन की टिकट के लिए 17 भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। जिसमे काफी पुराने कार्यकर्ता भी थे। इतना ही हाईकमान की ओर से टिकट देने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी।Election News

पूर्व चेयरमैन ने किया नांमाकन: बता दे वार्ड पार्षद व चेयरमैन के नांमाकन प्रकिया 21 अप्रैल से शुरू हो गई थी। पहले दिन मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नांमाकन नहीं किया। वही बुधवार को वार्ड 12 से धर्मबीर यादव ने ही केवल नांमाकन किया। वही आज तीसरे दिन चेयरमैन पद के लिए चार तथा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड 14 से अनिल कुमार व वार्ड 2 से डीके शर्मा ने नांमाकन किया। गुरूवार को नपा के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह ने उपतहसील में नांमाकन किया।Election News

 बता दे पार्षद व चेयरमैन नांमाकन को लेकर शुभ मुंहुर्त निकालकर ही नांमाकन कर रहे है। 18 वार्ड में जहां कम से कम 50 से ज्यादा पार्षद नांमाकन करने वाले लेकिन अभी तक केवल तीन ने ही नांमाकन किया है। ऐसे में दो दिन लगातार भीड बनी रहेगी हालांकि पहले जितने होर्डिंग बोर्ड तो नहीं है लेकिन पिछने तीन चार दिन बडे बडे होर्डिंग लगने शुरू हो गए है। वैसे आजकल सोशल मीडिया व एआई के चलते पहले ही तरह होर्डिंग पर प्रचार कम होता जा रहा है।

 

धारूहेड़ा में इस बार चुनाव इसलिए खास बनता जा रहा है क्योंकि कई नए दावेदार सामने आ रहे हैं। वहीं, पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी भी एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर लगातार बैठकें और चर्चाएं चल रही हैं, जिससे माहौल और गर्म हो गया है।पिछले चुनाव में भी चेयरमैन पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। जीत का अंतर काफी कम रहा था, जिससे इस बार भी मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। यही कारण है कि चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।