Election News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा चुनाव! चिरंजीव राव ने महिला उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, किया बड़ा ऐलान

On: April 23, 2026 1:01 PM
Follow Us:

Election News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बुधवार को मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और इस दौरान चिरंजीवी राम में कई बड़ी घोषणाएं हुई थी।

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए निकारिका चौधरी और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए कुमारी राज यादव को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित करते हुए उन्हें टिकट सौंपा।

कार्यक्रम में मौजूद दोनों प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण की केवल बातें करती है, जबकि कांग्रेस ने दोनों स्थानों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर वास्तविक रूप से उन्हें प्रतिनिधित्व दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए काम करती आई है, जबकि भाजपा पर केवल दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा।

शहर की समस्याओं पर बोलते हुए राव ने कहा कि रेवाड़ी में हल्की बारिश के बाद जलभराव, पेयजल की कमी, कूड़े के ढेर, आवारा पशु और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं। वहीं धारूहेड़ा में दूषित पानी, खराब सड़कें और अव्यवस्थित यातायात लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते हैं, तो इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now