Dharuhera Traffic Jam: धारूहेड़ा (रेवाड़ी): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर स्थित औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर से पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार रात को धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के नीचे भीषण जाम लग गया। जाम इतना भयंकर है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और दोपहिया वाहनों से लेकर बड़े कमर्शियल वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए हैं।
जाम के चलते रेंग रहे हैं वाहन
बता दे इस ओवरब्रिज से दिल्ली जाने वाले व जयपुर जान वाले दोनो साइड के वाहन निकलते है। मंगलवार को रात को करीब 9 बजे ओवरब्रितज के नीचे भयंकर जाम लग गया। सबसे अहम बात यह है अब जाम को खुलवाये कौन। बताया जा रहा है जाम से परेशान होकर किसी वाहन चालक ने डायल 112 पर फोन कर दिया। उसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
वाहन चालको को कहना है बस स्टैंड के नीचे सर्विस लेन और मुख्य चौराहे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने और वाहनों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उमस और भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।
जाम के जानिए क्या है कारण
बस स्टैंड के पास अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो और बसों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। धारूहेड़ा से रेवाड़ी और भिवाड़ी की तरफ मुड़ने वाले वाहनों को निकलने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ओवरब्रिज के नीचे बीच सड़क पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के चक्कर में भी अक्सर यातायात बाधित होता है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि धारूहेड़ा का यह पॉइंट हमेशा से ट्रैफिक के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा है। जाम की सूचना के बाद हालांकि स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक है कि जाम को पूरी तरह से खुलवाने में काफी समय लग रहा है।
कागजों में हो चुका है रोड चोडा: वैसे बस स्टैंड के पास एनएचआई की ओर से जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। दुकानदारो को को इस जमीन का मुआवजा भी मिल चुका है एनएचएआई की ओर से इस रोड को चौडा नहीं किया गया है। यानि केवल कागजो में यह रेाड बना हुआ है। अगर एचएचएआई इस रोड को चोडा करते तो धारूहेड़ा में काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है।













