रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, शरीर में दिखे ये संकेत तो समझों ……..

On: July 14, 2026 6:39 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

रेवाड़ी : रेवाड़ी में बारिश के वजह से परेशानियां दिन पर दिन बढ़ने लगी है। शहर के कई मुख्य इलाकों में पानी भर गया है शहर के साथ-साथ गांव में भी बारिश के वजह से परेशानियां काफी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है इसी बीच रेवाड़ी के स्वास्थ्य विभाग ने भी बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है जिसके बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।

रेवाड़ी जिले में बढ़ने लगा इन बीमारियों का खतरा

रेवाड़ी में मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति काफी बढ़ गई है वहीं दूषित पानी की समस्या के कारण भी कई बड़ी बीमारियों का खतरा जिले में बढ़ गया है। जिले में मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया डायरिया पीलिया टाइफाइड और त्वचा संक्रमण से संबंधित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अंबेडकर कॉलोनी सहित कई मुख्य जगहों पर पानी भर गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जहां पानी भरा है वहां मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसी जगह पर मच्छरों का लारवा तेजी से पनपता है।

शरीर में दिखे यह संकेत तो हो जाएं तुरंत सावधान

डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके शरीर पर लाल चकते हो रहे हैं या आपको लंबे समय से सर्दी जुकाम और बुखार है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करें क्योंकि इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अगर आपके घर के आस-पास पानी जमा हो गया है तो तुरंत इसकी सफाई करें इसके साथ ही कलर गमले और टायरों के पानी को समय-समय पर खाली करें। उबला हुआ पानी पिए। डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में आपके शरीर के साथ-साथ आपकी आंखों में भी कई लक्षण दिख सकते हैं। डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको एक सप्ताह से अधिक बुखार रहता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now