धारूहेड़ा: जर्जर तार और 4 गांवों पर सिर्फ 1 लाइनमैन, बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने DHBVN SDO को सौंपा ज्ञापन

On: July 17, 2026 5:21 PM
Follow Us:
BIJLI BOARD SDO OFF DHARUHERA

धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुर बास, आलावलपुर और आसपास के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जर्जर बिजली लाइनें और पुराने तार लगे हुए हैं, जिससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इतना ही नहीं चार गांवो पर केवल ही लाईन मेन दिया हुआ है जिससे समस्याओं को समाधान नही हो पाता है।

धारूहेड़ा: जर्जर तार और 4 गांवों पर सिर्फ 1 लाइनमैन, बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने DHBVN SDO को सौंपा ज्ञापन धारूहेड़ा

ज्ञापन में बताया गया है कि कई स्थानों पर बिजली के तार काफी पुराने और ढीले हो चुके हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान तार आपस में टकराते हैं, जिससे बार बार फॉल्ट होता है और घंटों तक बिजली गुल रहती है। इसके अलावा कई जगह ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता।

POWER CUT
POWER CUT

स्टाफ बढाने की अपील

नंदरामपुर बास के विेरेंद्र यादव, रमेश, शमशेर, नंदरामपुर सरपंच प्र​ति​निधि गौरव मीणा, सतबीर, कविता, उषा देवी ने बताया कि चार गांवो के लिए केवल एक ही लाईनमैन है। स्टाफ के अभाव में कोई भी काम समस पर नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुराने तारों को बदलकर नई लाइन डाली जाए तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर नया और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल सके।

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जर्जर तारों को नहीं बदला गया और स्टाफ की संख्या नहीं बढ़ाई गई, तो वे विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

 

mla bawal
mla bawal

क्या कहते है निगम के एसडीओ

धारूहेड़ा निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया हमारे पास स्टाफ कम है इसके लिए उच्च अधिकारियो को अवगत करवाया है। इतना ही एक साल में दो बार लेटर भेजा जा चुका है। लेकिन स्टाफ ही नही दिया जा रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर