शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Asian Games 2026: भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा, जाने खिलाडियों के नाम ?

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम में सभी 18 खिलाड़ियों का हरियाणा से चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय…


एशियन गेम्स 2026: भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा, जाने खिलाडियों के नाम
एशियन गेम्स 2026: भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा, जाने खिलाडियों के नाम
Google News Follow us on Google

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम में सभी 18 खिलाड़ियों का हरियाणा से चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। बता दे कि हाल में हुए ट्रायल के चलते एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल के नतीजे घोषित हो चुके हैं। देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम में सभी 18 पहलवान हरियाणा से चयनित हुए हैं। Asian Games 2026

Advertisement

हालांकि इनमें से कुछ खिलाड़ी सेना, रेलवे और दिल्ली जैसी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन मूल रूप से वे हरियाणा के ही निवासी हैं। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

इन खिलाडियो का हुआ चयन: पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम में अमन सहरावत, 65 किलोग्राम में सुजीत कलकल, 74 किलोग्राम में सागर जगलान, 86 किलोग्राम में मुकुल दहिया, 97 किलोग्राम में दीपक पुनिया और 125 किलोग्राम में रजत रहल का चयन हुआ है। वहीं महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में 50 किलोग्राम में दीपांशी राठी, 53 किलोग्राम में अंतिम पंघाल, 57 किलोग्राम में मनीषा भनवाला, 62 किलोग्राम में मानसी अहलावत, 68 किलोग्राम में निशा दहिया और 76 किलोग्राम में प्रिया मलिक ने भारतीय टीम में जगह बनाई है।। Asian Games 2026

Advertisement

ये भी पढ़ें:नही कटेगी इनकी वोट, हरियाणा में वोटरों को एक ओर मौका

पुरुष ग्रीको-रोमन वर्ग में 60 किलोग्राम में सुमित, 67 किलोग्राम में दीपक, 77 किलोग्राम में अमन, 87 किलोग्राम में सुनील कुमार, 97 किलोग्राम में नितेश तथा 130 किलोग्राम में दीपांशु का चयन हुआ है।। Asian Games 2026

पिछले एशियाई खेलों में हरियाणा के सात पहलवानों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इस बार भी प्रदेश के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद की जा रही है। हरियाणा लंबे समय से भारतीय कुश्ती का मजबूत केंद्र रहा है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के पहलवान लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सीएम ने दी बधाई: भाजपा हरियाणा की ओर से सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह उपलब्धि हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति, खिलाड़ियों के अथक परिश्रम तथा नायब सरकार की खिलाड़ी हितैषी नीतियों का परिणाम है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp