सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दिल्ली: NCR के यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनकर तैयार होगा ये एक्सप्रेसवे

Written by: Best24News

Published:

दिल्ली :राजधानी दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। लंबे समय से जाम से जूझ रहे ब्रिटानिया चौक, गुरु हरकिशन रोडऔर शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन क्षेत्र को राहत देने की दिशा में…


दिल्ली :राजधानी दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। लंबे समय से जाम से जूझ रहे ब्रिटानिया चौक, गुरु हरकिशन रोडऔर शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन क्षेत्र को राहत देने की दिशा में कदम उठाया गया है।इस इलाके में जल्द ही करीब छह किलोमीटर लंबे रोड को एलिवेटेड करने पर स्वीकृति मिल गई है। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सलाहकार सेवाएं लेने के लिए 2,19,25,903 रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय मजूंर ​हुआ है।

Advertisement

 

दिल्ली में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-148AE पर 6 लेन की सुरंग सड़क बनाने को मंजूरी दे दी हैं यह नया कॉरिडोर द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगां करीब 8.1 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 6,969.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इससे दिल्ली में सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगां

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

बता दें कि प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होेगा। द्वारका, गुरुग्राम, आईजीआई एयरपोर्ट और पश्चिमी दिल्ली से वसंत कुंज, छतरपुर और दक्षिणी दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी। यह नया कॉरिडोर अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) और द्वारका एक्सप्रेसवे को भी सीधे जोड़ेगा, जिससे पूरे इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

दिल्ली-NCR: दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से पालम एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने के लिए बनाई जा रही सुरंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सुरंग के निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव में लगभग 30% की कमी आएगी, इससे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, प्रदुषण स्तर कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

आधुनिक तकनीक से बनेगी सुरंग

सुरंग का निर्माण आधुनिक टनल बोरिंग मशीन की मदद से होगा. इसका करीब 1.98 किलोमीटर हिस्सा रंगपुरी के पास दक्षिणी दिल्ली रिज के नीचे से निकलेगा. इससे रिज फॉरेस्ट और पर्यावरण पर कम से कम असर पड़ेगा. टनल शिवमूर्ति इंटरचेंज से शुरू होकर नेल्सन मंडेला मार्ग और महिपालपुर-छतरपुर रोड के जंक्शन से पहले खत्म होगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। एनएचआई ने बताया कि इस साल के अंत तक द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनन से वाहन चाहलकों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से पालम एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने के लिए बनाई जा रही सुरंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सुरंग के निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव में  कमी आएगी, इससे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, प्रदुषण स्तर कम करने में मदद मिलेगी।गुरुग्राम होटल

दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने से लेकर गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा के नज़दीक तक बने 30 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9,000 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है। इस एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम हिस्सा काफी महीने पहले शुरू हो चुका है। दिल्ली भाग के ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सुरंग निर्माण में देरी से प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पाया, वरना प्रोजेक्ट पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो जाता।

 

द्वारका एक्सप्रेसवे से गाडियां सीधे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पहुंचे, इसी उद्देश्य से सुरंग निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में गाडियां दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से होते हुए एयरपोर्ट तक सफर करती है, लेकिन सुरंग चालू होने पर इस अतिरिक्त दूरी के सफर से छुटकारा मिलेगा NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि दिसंबर तक हर हाल में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि दिसंबर के दौरान सुरंग का निर्माण पूरा होते ही पूरे रूट पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

23 किलोमीटर एलिवेटेड है एक्सप्रेसवे
करीब 30 किलोमीटर लंबे हिंदुस्तान के सबसे छोटे द्वारका एक्सप्रेस-वे का 18.9 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में जबकि बाकी का 10.1 किलोमीटर भाग दिल्ली में पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे का 23 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और बाकी भूमिगत (टनल) पड़ता है। गुरुग्राम- दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा बनाने का काम भी अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp