रेवाड़ी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम में क्यों बनाई दूरी, राव साहब ने दिया दो टूक जबाव

On: July 6, 2026 10:27 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम में क्यों बनाई दूरी, राव साहब ने दिया दो टूक जबाव

रेवाड़ी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम से दूरी बनाने का मामला कई दिनों से चल रहा है। मीडिया में हर दिन रेवाडी में बावल, रेवाड़ी व कोसली के विधायक से यही सवाल किया जा रहा है कि वे अचानक CM नायब सैनी के प्रोगाम से क्यों दूर रहे। हालां​कि बावल के विधायक कृष्ण व कोसली के विधायक अनिल यादव ने तो कोई खास जबाव नहीं दिया। लेकिन सोमवार को राव साहब ने दो टूक जबाव दे दिया। जबाव सुनकर लोग चौक गए।

सुनीए राव साहब ने सीएम कार्यक्रम को लेकर क्या कहा

रेवाड़ी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम से दूरी बनाने को लेकर चल रही विवाद को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की नाराजगी खुलकर सामने आई है। सोमवार को धारूहेड़ा नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राव ने मीडिया से कहा- मुझे न्यौता ही दिया गया। बिना न्यौता मै क्यों जाउ । वे सोमवार को धारूहेडा मे शपथ समारोह के बाद प्रेस वार्ता में कह रहे थे।

 

 

इतना ही नहीं राव राव ने यह भी कहा कि कार्यक्रम से दो दिन पहले सीएम नायब सैनी से बात हुई थी। सीएम ने कहा था कि प्रोटोकॉल दुरुस्त करने के लिए बाबू लोगों को बोल दिया है, लेकिन उसको फिर भी न्यौता नहीं मिला। मेरे ही हल्के में कार्यक्रम और मुझे ही न्योता नहीं बाकी आप सब समझदार हो।

अब कहां गिर सकती है गाज

राव इंद्रजीत ने कहा- जो ये कार्यक्रम बावल का था। भारत सरकार की एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री की तरफ से था। वास्तविकता यह है कि जो प्रोटोकॉल निभाना चाहिए था, वो प्रोटोकाल निभा नहीं निभाया। मेरे को और बावल के एमएलए डॉ. कृष्ण कुमार को न्यौता ही नहीं मिला। बस यही कारण था हम कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

अब कहां गिर सकती है गाज

कैद्रिय मंत्री राव इंद्रजी ने कहा कि प्रोटोकॉल की जो उल्लंघना हुई है। सही बात जो यह है कि सोशल मीडिया पर जो निमंत्रण पत्र चल रहा था। आज तक हमको मिला नहीं है। राव ने कहा-यहां के चुने हुए नुमाइंदों की अनदेखी हुई है। ये चिट्‌ठी मैंने भारत सरकार के एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री को लिखी है।

जहां प्रोग्राम उनको ही नही बुलाया: आप समझ सकते है जहां कार्यक्रम है उनकों ही नहीं बुलाया तो फिर कैसे जांए। हरियाणा वालों से हमारा कोई गिला नहीं है। हरियाणा वालों ने ऐन टाइम पर विधायक डॉ. कृष्ण की मौजूदगी दशाई है। कोई भी कार्यक्रम हो, कहीं पर भी हो। स्थानीय नेताओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

दो टूक दिया जबाव: केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा-मेरा यह कहना है। इसलिए यदि मैं नहीं गया, बावल का एमएलए नहीं गया, तो उससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां हमने कहना चाहिए था, वहां कह दिया है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now