मोनू की हत्या: तन्नू के प्रेमी सोनू की गिरफ्तारी रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनोती !

On: July 7, 2026 8:38 AM
Follow Us:
मोनू की हत्या: तन्नू के प्रेमी सोनू की गिरफ्तारी रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनोती

हरियाण :  जिला रेवाड़ी के जडथल में मोनू की हत्या को लेकर पत्नी तन्नू के प्रेमी सोनू को गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं क्योंकि जैसे ही तन्नू का पता चला कि हत्या का राज खुल गया है तो वह फरार हो गया है।हालांकि पुलिस ने दो बार उसके गांव व रिश्तेदारी मे दबीश् दी लेकिन पकडने मे सफलता नहीं मिलीं

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या करने वाली मंगेतर सिया केस की तरह रेवाड़ी में पति मोनू की हत्या की साजिश रचने वाली तनु व हत्याकांड को अंजाम देने वाले हरिओम नाम के आरोपित को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रविवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

धारूहेडा' मोनू जडथल की फाईल फोटो
धारूहेडा’ मोनू जडथल की फाईल फोटो

वहीं रिमांड अवधि के दौरान तनु और हरिओम के जरिये पुलिस ने हत्या से जुड़े ज्यादातर साक्ष्य जुटा लिए हैं। तनु और मृतक मोनू को मोबाइल फोन भी बरामद हो चुका है। पुलिस अब तनु के प्रेमी सोनू और उसके दोस्त अमन की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मुंह और नाक दबाकर उसे बेसुध कर नहर में फेंक दिया
बता दें कि गांव जड़थल के रहने वाले 21 वर्षीय मोनू की हत्या आठ जून को उसकी पत्नी तनु ने बहाने से अपने गांव कसोली बुलाकर प्रेमी सोनू के जरिये हरिओम व अमन के साथ मिलकर करा दी थी। आरोपितों ने मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेसुध कर पास के ही गांव आसलवास की नहर में फेंक दिया था।

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी के चलते जिसमें सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया। योजना के तहत तन्नू ने मोनू को फोन कर गांव कसोली बुलाया। उसके बाद ये खेल खेला गया।

शातिर तन्नू का बड़ा खुलासा, पति की हत्या के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह
शातिर तन्नू का बड़ा खुलासा, पति की हत्या के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह

मोनू ने पत्नी तन्नू को किया 49 बार फोन

पुलिस के अनुसार 8 जून को लापता होने वाले दिन मोनू ने अपनी पत्नी तन्नू को 49 बार फोन किया था, लेकिन दोनों के बीच केवल एक बार करीब तीन मिनट तक बातचीत हुई थी। हालांकि 11 जून को पुलिस को गायब हुआ मोनू का मोबाइल परिजनों को सौंपा था। हालांकि मोनू के फोन से सारा डेटा डिलीट मिला। यही कडी पुलिस के लिए शक के दायरे ले गई ओर दूसरे एंगल से जांच शुरू हुई।

हालाकि मोनू के परिवार को पहले इस बारे में शक था लेकिन तन्नू के आंसुओ ने परिवार को शक करने पर सोचने को मजबूर क दिया। जब मोनू के मोबाइल से डाटा डिलिट मिला तो परिवार को संदेह हुआ। साइबर विशेषज्ञ की मदद से मोबाइल का डेटा रिकवर कराया गया, जिसमें डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड सामने आए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा जांच शुरू करवाई।

पत्नी ने बहाए आसूं, पति की मौत सदमा
हर दिन गांव में पत्नी के आसूओं से लोग यही अंदाजा लगा रहे थे तन्नू को पति की मौत् का सदमा लगा है। लेकिन मामले की भनक लगने के बाद भी परिवार ने अंतिम संस्कार और रस्म क्रिया पूरी होने तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया। इस दौरान आरोपी पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंची और सभी सामाजिक व पारिवारिक रस्मों में शामिल होकर शोक में बैठी रही।

आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन
आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन

आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच में पता चला कि तन्नू का सोनू नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों ने मोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसमें सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन को भी शामिल किया। योजना के तहत तन्नू ने मोनू को फोन कर गांव कसोली बुलाया।

 

वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कथित रूप से उसका मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश कर दिया और बाद में साक्ष्य मिटाने तथा घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे आसलवास नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now