BJP Rewari के 5 मंडल अध्यक्षों को Notice , जानिए क्या है मामला

On: July 6, 2026 10:06 PM
Follow Us:

BJP Rewari: पार्टी चाहे कोई भी कोई न कोई बगावत कर देता है। 30 जून को बावल में सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, बावल के विधायक कृष्ण कुमार व रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह व कोसली के विधायक अनिल यादव के गायब होने का मामला तूल पकडता जा रहा है। जहां विधायक व सांसद के लिए ​दिल्ली से टीम ने कार्यकर्ता से बातचीत करके पूरे मामले का सर्वे करवाया गया है वही भाजपा के 5 मंडल अध्यक्षो को हाई कमान ने नोटिस जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि 30 जून को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बावल कैंपस में खेत बचाओ अभियान का समापन था। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान थे, जबकि अध्यक्षता सीएम नायब सैनी की थी। इस कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह के अलावा रेवाड़ी जिले से भाजपा के तीनों विधायक, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष गायब थे। जबकि इस कार्यक्र्म से पहले बावल के विधायक ने कार्यक्रम में पहुचने के लिए बावल की जनता को न्यौता भी दिया था वही कार्यक्रम से गायब होने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

notice bjp rewari
notice bjp rewari

जानिए क्या है विवाद: बता में 30 को बावल में सीएम नायब सैनी का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सांसद और 3 विधायकों की गैर मौजूदगी रहे। इसी को लेकर अब पर्टी में विवाद बढता जा रहा है। इस मुददे को लेकर अब पार्टी का पीछा नहीं छोड़ पाया था। दो दिन पहले बावल के विधायक रेवाड़ी के एक कार्यक्रम में आये तो पत्रकारों ने बावल कार्यक्रम में नही पहुंचने का लेकर सवाल पूछा तो विधायक ने कोई जबाव नही दिया।

नही आए कई पदाधिाकारी, मजबूरी या राव साहब का इशरा

बात अब यह बन चुकी है कि सभी इसी न​जरिए से देखा जा रहा है कि कहीं राव साहब के इशारे पर तो ये नहीं हुआ है। हालांकि कार्यक्र्म से गायब रहने वाले कोई जबाव नही दे रहे है।

खेत बचाओ अभियान में राव इंद्रजीत, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव और कोसली विधायक अनिल यादव नहीं पहुंचे थे। यही नहीं रेवाड़ी के 15 में से 5 मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पीपल और धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा समेत कई पदाधिकारी नहीं आए थे।

 

5 मंडल अध्यक्षों को नोटिस

पार्टी के आदशों की पालना नही करने के चलते रेवाड़ी जिले के अब 5 विवाद कटघरे में आ गए है। उनके कारण बताने को लेकर हाईकमान संतुष्ट नही है। क्योंकि सीएम कार्यक्रम से जब वे गायब रहे तो कोई राजनीति का अदेशा है। इसी को लेकर
पार्टी ने सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने वाले 5 मंडल अध्यक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

दो दिन में देना होगा जबाव: रेवाड़ी बीजेपी के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल की ओर से रेवाड़ी जिले के 5 मंडल अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। बावल में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी के कार्यक्रम में बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अपनी गैरमौजूदगी अनुशासन एवं जिम्मेदारी के अनुकूल नहीं है।

आपको नोटिस भेजकर निर्देशित किया जाता है कि नोटिस मिलने के एक दिन के अंदर अपना जवाब कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने और संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now