मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने ली शिक्षा विभाग रेवाड़ी की बैठक

On: July 24, 2026 7:30 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने ली शिक्षा विभाग रेवाड़ी मे बैठक

रेवाड़ी: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी नैंसी ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों तथा रेवाड़ी जिले सीआरसी हेड्स की बैठक ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग रेवाड़ीकी  समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस समस्याओं को लेकर किया मंथन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने सरकारी विद्यालयों में कंडम घोषित भवन,कबाड़, स्वच्छता, पेयजल टॉयलेट्स, डिजिटल संसाधन, यू डाइस रिपोर्ट, ड्युअल डेस्क, पाठ्य पुस्तकों, प्रयोगशालाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति, सीआरसी हेड व एबीआरसी विजिट्स आदि की विस्तृत जानकारी ली।

डिजिटल क्रांति के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार जरूरी

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के भौतिक संसाधनों में सुधार तथा डिजिटल क्रांति के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रदेश सरकार व विभाग प्रतिबद्ध है, इसलिए अब किसी भी स्तर पर ढिलाई व कोताही न बरतें तथा विद्यालयों में रचनात्मक बदलाव साफ तौर पर धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

रेवाड़ी में स्कूलों का किया निरीक्षण

उपरोक्त सभी तथ्यों का विभिन्न माध्यमों से सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सीआरसी हेड्स, मुखिया तथा अध्यापक प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक माहौल में किए जा रहे रचनात्मक सुधारों तथा बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए अपने स्तर पर पेंडेंसी जीरो रखें,ताकि सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा बदली जा सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रेवाड़ी सीआरसी के सभी मुखियाओं ने मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के समक्ष अपने सुझाव एवं विचार रखे। बैठक में रेवाड़ी के कार्यवाहक बीईओ डॉ. दुष्यंत यादव,खंड खोल के कार्यवाहक बीईओ सत्यवीर नाहड़िया,जिला विज्ञान विशेषज्ञ रीनू यादव,डाइट प्रतिनिधि डॉ. सरोज यादव आदि ने शिक्षा विभाग के संबंधित प्रकल्पों की फील्ड जानकारी दी।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now