ACB Raid: रेवाड़ी / कोसली (Best24News): रेवाड़ी जिले की कोसली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त करने और इंतकाल (Mutation) दर्ज करने के एवज में रिश्वत ले रहे पटवारी को 4,000 रुपये की नकदी के साथ काबू किया है।
जानिए कितने रूपए में हुआ था सौदा
बता दें कोसली के गांव टूमना निवासी आनंद अपनी जमीन का रिकॉर्ड ठीक कराने और इंतकाल दर्ज कराने के पिछले कई दिनों से कोसली तहसील के चक्कर काट रहा था। परेशान होकर उसके हलका पटवारी पुनीत से पूछा कि मेरा काम कैसे हो सकता है। पटवारी पुनित ने इस काम के बदले में पीड़ित से 10,000 रुपये की रिश्वत की मंगाी। काफी देर बात चीत के बाद दोनों के बीच 9,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

5 हजार रूपए दिए थे एडवास
इस काम के लिए आनंद ने पटवारी को 5,000 रुपये एडवांस के तौर पटवारी को दे दिए थे। लेकिन इसके बावजूद पटवारी काम करने में टालमटोल करता रहा और पीड़ित को बार-बार दफ्तर के चक्कर कटवाता रहा। यानि वह ज्यादा पैसे लेना चाहता था। पटवारी के अड़ियल रवैये से तंग आकर आनंद ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम का आपबीती बताई।
रंगे हाथो पटवारी काबू
शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने शिकायतकर्ता को शेष् राशि देने को भेजा। पटवारी पुनीत ने जैयसी रिश्वत की रराशि पकडी तो तुरंत उसके पीछे तैयार टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम को देख पटवारी के होश उड गए।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी के पास से रिश्वत के 4,000 रुपये बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जैसे ही पटवारी पुनीत की गिरफ्तारी की सूचना रेवाडी लगी तो लोग हसने लगे। कहने लगा नाम पुनीत ओर काम ऐसे। लेकिन सबसे बडी बात यह है जिले में बार रिश्वत लेते हुए पकडे जाने के बावजूद अधिकारी भ्रष्टाचार को नही छोड रहे हैं
चर्चा में फिर धारूहेड़ा का जेई: बता दे कि नपा धारूहेड़ा में एक जेई को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया था। उनका सेवानिवृत का समय महज छह माह बचा हुआ था। लेकिन भ्रष्टाचार में पकडे जाने के बाद उसकी जेल हो गई ओर जेल मे रहते रहते ही उसका सेवानिवृत होना एक बहुत बडा कंलक है।













