शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

IGU Rewari : बी.टेक के खाली सीटों पर दाखिले शुरू

Written by: Harsh Rajput

Published:

IGU Rewari: रेवाड़ी (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), रेवाड़ी में उच्च शिक्षा और आधुनिक तकनीक की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस…


IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
Google News Follow us on Google

IGU Rewari: रेवाड़ी (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), रेवाड़ी में उच्च शिक्षा और आधुनिक तकनीक की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बी.टेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) पाठ्यक्रम की शेष बची सीटों पर सीधा प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा दाखिला

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सतिन्दर बल गुप्ता ने बताया कि बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI & ML) पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग/दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

IGU REWARI
IGU REWARI

वहीं प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. अशोक कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रवेश प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come, First Served) के आधार पर की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दाखिले की यह पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत ही संपन्न की जाएगी। बता दें कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की मांग उद्योगों में सबसे अधिक है। विश्वविद्यालय का यह कदम क्षेत्र के छात्रों को अत्याधुनिक और भविष्य की तकनीक पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp