Jagannath Rath Yatra: विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथ यात्रा 16 जुलाई को धारूहेड़ा आयोजित की जाएगी। भक्त अब वार्षिक रथ उत्सव की पूर्व संध्या पर पुनर्जीवित देवताओं के पहले सार्वजनिक दर्शन, ‘नबजौबना दर्शन’ की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। पहली बार धारूहेड़ा में निकाली जाने वाली रथ यात्रा इस बार इतिहासिक होगी

उडीसा से मंगवाया रथ: बता दे जगन्नाथ स्वामी ट्रस्ट की ओर से इस बार यानि पहली धारूहेड़ा में रथ यात्रा निकाली जाएगी। फिलहाल मनीराम बाग में इसी को लेेकर सात दिवसीय शिव पुराण कथा जारी है। जगन्नाथ स्वामी ट्रस्ट की ओर 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस बार उडीसा से स्पेशल रथ तैयार करवाया गया है।

जानिए यात्रा का कितना साल पुराना है इतिहास
बता दें कि उड़ीसा के पुरी में आयोजित होने वाले इस महा-उत्सव का इतिहास लगभग 5,000 साल पुराना माना जाता है। स्कंद पुराण, ब्रह्म पुराण और पद्म पुराण में भी इस दिव्य यात्रा का विस्तृत वर्णन मिलता है। सबसे अहम बात यहै कि एक समय था यह यात्रा केवल उडीसा तक ही सीमित थी। लेकिन आजकल धार्मिक आस्था के चलते हरियाणा में भी हर शहर में भगवान जगन्नाथ ट्रस्ट बनती जा रही है तो हर शहर में इसी आस्था को लेकर जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है। इस बार धारूहेड़ा में पहली बार यात्रा निकाली जाएगी।
धारूहेड़ा इस साल निकाली जाने वाली रथ यात्रा भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय आयोजकों द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए भव्य रथों को सजाने और शोभायात्रा के मार्ग को तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। औद्योगिक कस्बे में 16 जुलाई का दिन कुछ खास होने वाला है। क्योकि भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। बता ये आयोजन श्री जगन्नाथ स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा।
श्री श्याम पद यात्रा 16 को
धारूहेड़ा में 16 जुलाई को बैड बाजे के साथ Shri Shyam’s पद यात्रा निकाली जाएगी। बता दे आगे आगेजगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी तथ उसके बाद श्री खाटू श्याम पद यात्रा भी निकाली जाएगी। इस पद यात्रा को लेकर भी तैयारियां जोरों पर है।

धारूहेड़ा शिव मंदिर से शुरू होगी यात्रा
आचार्य पंडित बाबूलाल ने बताया कि धारूहेड़ा में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ सुबह 9 बजे शिव मंदिर, सरकुलर रोड, धारूहेड़ा से होगा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में ही पहुंचेगी।
SHIV PURAN के समपान पर होगा भंडारा
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा के साथ श्री श्याम भक्तों की पद निशान यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक ध्वज, भजन कीर्तन और जयकारों के बीच यात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके बाद दोहपर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
श्री जगन्नाथ स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आचार्य पंडित बाबूलाल पाराशर, राजेश शर्मा तथा श्याम शर्मा ने बताया 16 जुलाई को सात दिवसीय शिव पुराण का समापन होगा। इसी को लेकर श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा व भंडारे का आयेाजन किया जाएगा।













