शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

नवंबर 2025 के बाद अप्रैल 2026 में हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स के आयोजन पर लगी मुहर, तैयारियां शुरू –

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स का आयोजन एक साल के अंदर दो बार होने पर मुहर लगी है। 2 से 8 नवंबर 2025 तक सात दिन…


हरियाणा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स का आयोजन एक साल के अंदर दो बार होने पर मुहर लगी है। 2 से 8 नवंबर 2025 तक सात दिन चले हरियाणा राज्य ओलम्पिक खेलो का आगामी आयोजन अप्रैल 2026 में किया जायेगा। इसी तरह अप्रैल व नवंबर के क्रम में हर साल दो बार हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, 13 साल बाद 2 से 8 नवंबर 2025 तक 27वें हरियाणा राज्य ओलम्पिक खेल का सफल आयोजन हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) की ओर से कराया गया। इसमें चंडीगढ़ के अतिरिक्त प्रदेश के 10 जिलों के 24 स्थानों पर कई खेलों जैसे एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, तीरंदाजी सहित करीब दो दर्जन से अधिक खेल शामिल किये गए। ओलम्पिक खेलो में प्रदेश से करीब 7358 प्रतिभागियों ने हिस्सा किया और 3 हजार खिलाड़ियों ने तकरीबन 1200 पदक जीते हैं। हरियाणा प्रदेश में अब से प्रत्येक साल में 2 बार हरियाणा प्रदेश ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन हरियाणा ओलम्पिक संघ द्वारा किया जाएगा।

रात में होंगे आउटडोर गेम्स: पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अप्रैल 2026 में आयोजित राज्य ओलंपिक खेलों में आउटडोर गेम्स जैसे एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, घुड़सवारी, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल का आयोजन रात में करवाया जाएगा ताकि अत्यधिक धूप व गर्मी का असर खिलाड़ियों को तंग ना कर सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

13 साल ओलम्पिक खेल न होने की भरपाई के लिए लिया फैसला : 2025 से पहले हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स 13 साल पहले वर्ष 2012 में आयोजित कराए गए थे। 13 वर्षों तक ओलम्पिक खेल आयोजित नहीं होने से प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों काे भारी नुकसान हुआ। इसी नुकसान की भरपाई करने और खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के उद्देश्य के चलते अब आगे से एक साल में दो बार हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।

अगले साल आयोजित होने वाले भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा नेशनल ओलंपिक गेम्स में हरियाणा प्रदेश से 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनीतिक कारणों से 13 साल तक राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका। इस कमी की भरपाई करने का प्रयास हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक साल में दो बार हरियाणा प्रदेश ओलंपिक खेलो के आयोजन से हरियाणा प्रदेश के काफी खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

प्रदेश के खिलाड़ियों को दी गई है स्पेशल आईडी : हरियाणा ओलम्पिक संघ द्वारा प्रदेश में 7 हजार से अधिक खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके है। आईडी में स्पेशल कोड है जिसके माध्यम से किसी खिलाड़ी के बारे में सारी जानकारी हासिल की जा सकती है। खिलाड़ी कब कब किस स्तर पर खेला, वर्तमान में किस स्तर पर खेल रहा है, उसका बल्ड ग्रुप क्या है, वह कहा का रहने वाला है इत्यादि जानकारी स्पेशल कोड से आसानी से पता किया जा सकेगा। हरियाणा प्रदेश खेलो की राजधानी व स्पेशल हब बनता जा रहा है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp