रविवार, 25 अक्टूबर 2026

हरियाणा में मानसून की बढ़ी रफ्तार, इन जिलों में चमक गरज के साथ अगले 4 दिनों तक तूफानी बारिश का अलर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा में मानसून की बढ़ी रफ्तार, हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा 14 जुलाई 2026 को चमक…


हरियाणा में मानसून की बढ़ी रफ्तार
हरियाणा में मानसून की बढ़ी रफ्तार
Google News Follow us on Google

हरियाणा में मानसून की बढ़ी रफ्तार, हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा 14 जुलाई 2026 को चमक गरज के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Advertisement

इन जिलों में चार दिनों तक तूफानी बारिश होगी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक गुरुग्राम, रेवाड़ी, जींद कैथल महेंद्रगढ़ नारनौल सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुग्राम रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला रुका हुआ था और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। लेकिन अब फिर से राज्य में तूफानी बारिश होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में ​फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में होगी बारिश

कई जगहों पर भर पानी

राज्य के कई जिलों में बारिश के वजह से पानी भर चुका है और लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। रेवाड़ी में बारिश के वजह से जगह-जगह पानी भर चुका है और लोगों की परेशानियां भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।प्रशासन के लाखों दाओ के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है और परेशानियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आम जनता का कहना है कि चुनाव के समय किए गए सभी वादे चुनावी जुमले साबित हुए। वही बारिश होने से दिन पर दिन जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तो मानसून की शुरुआत है आने वाले समय में परेशानियां और भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp